Udham Singh Nagar News

डबल मर्डर से सहमा ऊधमसिंह नगर, खून से सनी हालत में चौकी पहुंचा हत्यारा

Ad

काशीपुर: ऊधमसिंह नगर में हुए डबल मर्डर ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है। गुरुवार को मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या का आरोपित गिरफ्तार हो गया है। आरोपित ने हत्या को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंच गया। जब उसने बताया कि उसी ने मां बेटी को मारा है तो सबके हाथ पांव फूल गए। उसे गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि काशीपुर में आज सुबह अल्ली खां मोहल्ले में मां बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। स्थानीय निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही 22 वर्शीय शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और शिबा की मां 45 वर्षीय ननिया पत्नी रईस का भी गला रेत दिया।

इसके बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने अपना गुनाह कबूल किया और सरेंडर कर दिया। पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शिबा और सलमान का प्रेम प्रसंग था। सलमान का कहना है कि शिबा के धोखा देने के बाद उसने दोनों की हत्या की है। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top