Viral

इंस्टाग्राम पर ‘बड़ा स्टार’ बनने की सनक में लड़की ने करवा दी दो लड़कों की हत्या

Ad

गाजियाबाद: सोशल मीडिया के चलन ने युवा पीड़ी पर गहरी छाप छोड़ी है। कईयों पर इसका प्रभाव सकारात्मक तो कईयों पर नकारात्मक रूप से पड़ा है। अब इंस्टाग्राम पर लाइक्स, कमेंट्स को लेकर हुए एक विवाद में दो युवकों की चाकी घोंपकर हत्या कर दी गई है। आउटर नॉर्थ जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में हुई हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र और सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस की मानें तो एक लड़की ने इंस्टाग्राम होल्डर युवक को चैलेंज दिया कि वो गली में आकर देखे। इसे स्वीकार करते हुए 28 वर्षीय निखिल निवासी गाजियाबाद अर्थला अपने 18 वर्षीय दोस्त साहिल को लेकर पहुंच गया। यहां लड़की के भाई और गली के दो तीन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स ने मिलकर निखिल और साहिल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नाबालिग आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर आकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली। बताया जा रहा है कि निखिल आजादपुर मंडी में माल ढुलाई वाला टेंपो चलाता था। जबकि साहिल भी सब्जी मंडी में ही लेबर का काम करता था। दरअसल, निखिल का ‘गाजियाबाद’ नाम से ही इंस्टाग्राम अकाउंट था और मुकुंदपुर में जहां वे रहते थे, उस गली के आसपास निखिल को उसके नाम से नहीं बल्कि निक नेम ‘गाजियाबाद’ कहकर ही बुलाया जाता था।

वहीं, आरोपी लड़की भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती है। दोनों के फॉलोअर्स उसी एरिया और बस्ती के ही लड़के हैं। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स और लाइक्स की होड़ मची हुई थी। बुधवार दोपहर को आरोपी लड़की ने निखिल को चैलेंज दिया था कि तू मुझे क्या समझता है, गली में आकर देख…। इसी बहस में निखिल ने चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि मैं भी गाजियाबाद का हूं, आकर दिखाता हूं। जब दोनों वहां गए तो उनकी हत्या कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top