Jobs

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, दो पालियों में होगा आयोजन

सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 8 अगस्त होगी, UKSSSC ने दिया बड़ा अपडेट
Ad

देहरादून: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूटीईटी 2021 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। परीक्षा का एडमिट कार्ड उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, यूबीएसई द्वारा जारी कर दिया गया है। 26 नवंबर, 2021 को इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदवारों को अब अधिकारिक वेबसाइट ukutet.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस परीक्षाओं को दो पालियों में आयोजित कराया जा रहा है। यूटीईटी 2021 एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी विवरण दिया है। जैसे समय, स्थान, दिशानिर्देश आदि। परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी।  

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया को ध्यान से देखें। परीक्षा में देरी से पहुंचने से बचने के लिए एडमिट कार्ड को पहले ही डाउनलोड कर लें। उसे ध्यान से जांचे और कुछ गड़बड़ी मिलने पर यूबीएसई को रिपोर्ट करें। इसकों लेकर सभी प्रकार की अपडेट के लिए आधिकरिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


यूटीईटी 2021 एडमिट कार्ड: कैसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट – ukutet.com पर जाए।
यूटीईटी प्रवेश पत्र के विकल्प पर क्लिक कर डाउनलोड करें और आगे के विकल्प को ध्यान से भरें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top