Nainital-Haldwani News

डीपीएस हलद्वानी लामाचौड़ में मनाई गई गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

Ad

हल्द्वानी: दो अक्टूबर हम भारतीयों के लिये जश्न मनाने का दिन रहता है। गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सभी देशवासी खूब हर्ष उल्लास से मनाते हैं। दोनों ही महान आत्माओं ने हिंदुस्तान को बचाए रखने के लिये बहुत कुछ किया है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए डी पी एस हलद्वानी लामाचौड़ में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने “वैश्णव जनतो” गा कर देश के महान नेताओं को नमन किया व उनके जीवन के बारे में अपने विचार प्रकट करे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक तुषार उपाध्याय ने देश के महान नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय में प्रबन्धक महोदय व वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top