Nainital-Haldwani News

समरकैंप DPS लामाचौड़: विद्यार्थियों ने जाना फिटनेस का राज, अध्यापकों ने दिया स्मार्ट ज्ञान

Ad

हल्द्वानी: लामाचौड़ डी.पी.एस हल्द्वानी में समरकैंप विद्यार्थियों को रोज नई-नई चीजों से रुबरु करा रहा है। इन सभी का जीवन में काफी महत्व है। सोमवार को स्कूल में विद्यार्थियों को आत्मरक्षक एवं असामाजिक तत्वों से, अपनी व समाज की रक्षा करने में सक्षम कोरियाई आर्ट ताइक्वांडो का प्रशिक्षक शमशेर अली ने दिया। मौजूदा वक्त में सुरक्षा के लिहाज से ताइक्वांडो काफी अहम हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं फिटनेस के नजरिए से भी यह काफी लाभदायक है। ताइक्वांडो के अलावा अबेकस शिक्षिका कुमारी गरिमा सिंह ने  विद्यार्थियों को गणित उपकरणों की सहायता से लोवर बिट,अपर बिट ,टेन रॉड, यूनिट रॉड, के द्वारा गणित के हल करने का प्रशिक्षण दिया। वैदिक गणित  प्रशिक्षिका  ललिता जोशी ने वैदिक सूत्रों की सहायता  से लंबे लंबे गणित प्रश्नों को सरलता से हल करने का प्रशिक्षण प्रदान किया। योग प्रशिक्षिका  तनीषा डसीला ने विद्यार्थियों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, हलासन,अनुलोम, सविलोम आदि  स्वास्थ्यवर्धक  मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय शैक्षणिक प्रमुख डॉ एन.एस.भैंसोड़ा, वरिष्ठ सलाहकार  सी .एम.उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य  भारती सिंह ने विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण प्रशिक्षणों के ज्ञानार्जन की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top