Uttarakhand News

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Ad

देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 10 व 11 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं मण्डल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. रावत नैनीताल एवं अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर करेंगे। इसके अलावा वह दोनों जनपदों में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं मण्डल में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत टटोलने के लिये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि वह मंगलवार 10 अक्टूबर व बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दिल्ली प्रसाव से डॉ. रावत सीधे नैनीताल जनपद पहुंचकर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को अमलीजामा पहुंचायेंगे। डॉ. रावत मंगलवार सुबह सबसे पहले कुसुमखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से साथ बैठक कर पार्टी व सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे। इसे उपरांत वह गुसांईपुर में नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।

इसे बाद डॉ. रावत कालाढुंगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। जहां वह जन स्वास्थ्य को लेकर राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करेंगे साथ ही वह अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी अवगत होंगे। अस्पताल भ्रमण के दौरान वह आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी हासिल करेंगे। डॉ. रावत इसके बाद कोटाबाग स्थित राजकीय महाविद्यालय में कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद विभागीय मंत्री हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। जबकि बुधवार 11 अक्टुबर को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत अल्मोड़ा में अपने से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर आम लोगों से सरकारी योजनाओं की फीडबैक भी लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top