Nainital-Haldwani News

जम्मू-कश्मीर से खबर,हल्द्वानी संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर महेश तारसर झील में डूबे

Ad

हल्द्वानी: जम्मू-कश्मीर से एक खबर हल्द्वानी से जुड़ी है। संजीवनी अस्पताल हल्द्वानी के संचालक डॉ. महेश कुमार झील में डूब गए। वह ट्रैक करने के लिए जम्मू-कश्मीर गए हुए है। घटना कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल की है। तारसर झील के ऊपर पैदल चलने के लिए लकड़ी का पुल बना है लेकिन तेज बारिश में पुल टूट गया।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ. महेश कुमार और उनके स्थानीय गाइड डॉ. शकील अहमद झील की तेज धारा में बह गए। दोनों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला है। वहीं ट्रैक में उनके अन्य 12 साथियों को बचाव दल ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

डॉ. महेश कुमार ट्रैकिंग के शौकिन हैं। वह 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रैकिंग के लिए तारसर झील क्षेत्र में पहुंचेय़ उनके दल में तीन टूरिस्ट गाइड व 14 अन्य लोग भी थे। जेके में तेज बारिश के वजह से दल फंस गया।

बुधवार को बारिश के वजह से तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया। इससे डॉ. महेश और डॉ. शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने अन्य लोगों को आरू बेस कैंप तक पहुंचा दिया। है। इस खबर के सामने आने के बाद सभी डॉक्टर महेश और टूरिस्ट गाइड की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top