Nainital-Haldwani News

जीबी पंत यूनिवर्सिटी के नए कुलपति बने डॉ. मनमोहन सिंह

हल्द्वानी: जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति हो गई है। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) के निदेशक/कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान (Dr. Manmohan Singh Chauhan appointed as 28th vice chancellor) को विश्वविद्यालय का 28वां कुलपति बनाया गया है। बता दें कि सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर गिए गए हैं।

सचिव द्वारा जारी आदेशानुसार डॉ. मनमोहन सिंह अगले तीन सालों तक विश्वविद्यालय (GB Pant University) के कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। गौरतलब है कि सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नाम कई सारी उपलब्धियां हैं।

उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल (Governor of Uttarakhand) एवं विवि के कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति पर कुलपति बनाया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह की नियुक्ति उनकी उपलब्धियों की परिचायक है। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय डेयरी विज्ञान अकादमी व सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन के फेलो हैं। इसके अलावा उनके नाम कई सारी विशिष्ट उपलब्धियां हैं।

To Top