Uttarakhand News

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की मुलाकात

Ad

Uttarakhand News: Prem Chand Agarwal: केंद्रीय ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर का देवभूमि आगमन पर उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री ने स्वागत किया। डॉ अग्रवाल ने स्वागत कर केंद्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में हरियाणा का चौमुखी विकास हुआ। अब शहरी विकास मंत्रालय होने पर देश के नगरों का तेजी से विकास होगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ऋषिकेश कविता शाह, महामंत्री दीपक धमीजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top