Haridwar News

उत्तराखंड की डॉ. प्रिया ने योग आसन कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खास है ये उपलब्धि

Ad

हरिद्वार: प्रदेश में महिला सशक्तीकरण का नारा बुलंद करने के लिए इतनी सारी प्रेरणाएं मौजूद हैं, जिसकी कोई गिनती नहीं। अब एक महिला डॉक्टर ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। डॉक्टर प्रिया आहूजा ने योग के आठ कोण मुद्रा (अष्टवक्रासन) को 3 मिनट 29 सेकेंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉक्टर प्रिया आहूजा हरिद्वार की रहने वाली हैं। बता दें कि उक्त योग पोज का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पहले 2 मिनट 6 सेकेंड तक का था। जिसे डॉ. प्रिया ने ब्रेक किया है और 3 मिनट 29 सेकेंड तक का नया रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली प्रिया आहूजा का कहना है कि उन्होंने इसी आसन को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में 4 मिनट 26 सेकंड में किया था।

प्रिया आहूजा के पास अब गिनीज बुक और इंडिया बुक दोनों में रिकॉर्ड दर्ज करने की बड़ी उपलब्धि है। प्रिया कहती हैं कि वह गृहस्थ जीवन में महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं। उनके भी दो बच्चे हैं और वह इस योग पोज को ब्रेक करने के लिए सात साल से तैयारी कर रही थीं। डॉ. प्रिया ने कहा कि उत्तराखंड में फिटनेस और स्पोर्ट्स को लेकर और काम करने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top