Almora News

अल्मोड़ा के डॉ. राजकुमार बनें दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र सेंटर के निदेशक

Ad

अल्मोड़ा: जिले के रहने वाले डॉ. राजकुमार उपाध्याय को भारत सरकार के दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष मनोनीत किया है। बता दें कि राजकुमार ने बीते 19 अक्टूबर को परियोजना निदेशक, सी-डॉट के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ राजकुमार इससे पूर्व इससे पूर्व दूरदर्शन और आकाशवाणी के अतिरिक्त महानिदेशक और अखिल भारतीय रेडियो प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं। उसकी उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले में हर्षोल्लास का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:महिलाएं किसी से कम नहीं,IFS रंजना काला बनी उत्तराखंड वन विभाग की प्रमुख वन रक्षक

यह भी पढ़े:उत्तराखंड को है गर्व, रीना कंडारी बेंगलुरु DRDO में बनी ऑफिसर, पिता हैं ड्राइवर

बता दें कि राजकुमार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के बमनपुरी गांव निवासी है। डॉ. राजकुमार उपाध्याय को अब तक राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, आईआईएम बंगलूरू पुरस्कार, जेसी बोस पुरस्कार (रक्षा मंत्रालय), अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक नीति में प्रमाणपत्र (अमेरिका के सिरैक्यूज विश्वविद्यालय द्वारा) से नवाजा जा चुका है। बता दें कि डॉ राजकुमार ने पहाड़ से शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। वर्ष 1978 में जीआइसी से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात डा. राजकुमार उपाध्याय ने आइआइएम बंगलुरु तथा अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने दूरदर्शन, आल इंडिया रेडियो, डीआरडीओ सहित विभिन्न स्थानों में अपनी सेवाएं दी। अब तक उनके क‌ई शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. राजकुमार को अब तक क‌ई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ राजकुमार की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल वहीं उनके पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड की IPS बेटी तृप्ति भट्ट को मिलेगा साल 2020 का स्कॉच अवॉर्ड

यह भी पढ़े:पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने वालों को भाजपा करेगी बाहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top