Nainital-Haldwani News

बेटियां हैं उत्तराखंड का मान, नैनीताल की बेटी को न्यूयॉर्क में मिला बड़ा सम्मान

Ad

नैनीताल: पर्यटन नगरी कहे जाने वाले नैनीताल के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। नैनीताल की एक बेटी को न्यूयॉर्क में बड़ा सम्मान मिला है। नैनीताल के रहने वाले शिक्षक और पत्रकार सैयद आवाज जाफरी की बेटी सना जाफरी को 2022 की न्यूयॉर्क फेस्टिवल की ग्रैंड जूरी बनाया गया है। बता दें इस फेस्टिवल को दुनिया भर में अव्वल दर्जे का माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ सना जाफरी की पढ़ाई जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से हुई है। उन्होंने यहां से जनसंचार में गोल्ड मेडल के साथ एमए करने के बाद प्राइवेट एफएम में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। बता दें कि सना पिछले 13 सालों से देश के बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों में काम करती आ रही है। वे इग्नू, जामिया एफटीआईआई पुणे, शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ाती भी रही हैं।

गौरतलब है कि सना के करियर की शुरुआत बिग एफएम से हुई थी। यहां से उन्होंने भारत के कई प्रतिष्ठित अखबार व बड़े-बड़े अंग्रेजी अखबार में सहायक जनरल मैनेजर के पद पर काम भी किया है। नैनीताल की बेटी शिक्षा से वंचित बच्चों को क्रिएटिविटी के फील्ड में ऑनलाइन मुफ्त में पढ़ाती भी है। अब सना को एक और बड़ी सफलता मिली है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि न्यूयॉर्क फेस्टिवल को दुनिया में सबसे बड़ा फेस्टिवल माना जाता है। इस फेस्टिवल में फिल्म, मीडिया, एडवरटाइजिंग, रेडियो जगत की अवॉर्ड सेरिमनी आयोजित होती है। बता दें कि सना जाफरी 2018 में भी ग्रैंड जूरी का हिस्सा बन चुकी है सना के भाई हाईकोर्ट के वकील काशिफ जाफरी ने बताया कि सना बचपन से ही मीडिया और पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top