Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नाला हुआ चोक, 20 घरों में घुसा गंदा पानी तो लोग बोले बरसात में हमारा क्या होगा

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में जहां एक तरफ आम इंसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर नगर निगम गहरी नींद में सोया हुआ है। शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को काफी परेशानी में डाल दिया। बिना बारिश के कूड़े वजह से इंदिरा नगर का बड़ा नाला चोक हो गया। इससे गलियों और करीब 20 घरों में भी गंदा पानी घुस गया। स्थानिय लोगों का कहना है शिकायत करने के बाद भी निगम के अधिकारी चोक नाला खोलने नहीं आए। अधिकारी के न आने पर लोगों ने किसी तरह नाला साफ कर पानी की निकासी की। ( Dirty water enter in 20 houses in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों ने खुद गंदे पानी की निकासी की

बता दें कि इंदिरा नगर का बड़ा नाला कूड़े के कारण चोक हो गया। जिसके चलते क्षेत्र में सड़कों पर गंदा पानी भर गया। इतना ही नहीं करीब 20 घरों में भी गंदा पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने खुद नाला खोलकर किसी तरह गंदे पानी की निकासी कराई। पूर्व सभसद शकील सलमानी ने बताया की निगम के अधिकारियों से कई बार नाला सफाई की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी निगम के अधिकारी नाला साफ नहीं करा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।( Drainage problem in indira nagar area in haldwani )

ठेकेदार नहीं सुन नगर निगम की बात

नगर निगम ने 15 नालों और देवखड़ी, रकसिया नाले की सफाई का ठेका दिया है। लेकिन नगर निगम ने जिन ठेकेदारों को नाले सफाई का ठेका दिया हुआ है, वहीं ठेकेदार नगर निगम के अधिकारियों की नहीं सुन रहे हैं। अब सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है। नगर निगम ने नालों की सफाई का निरीक्षण करने का काम सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को दिया है। अमोल असवाल ने बताया कि उनकी ओर से साफ किए गए नालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि जो नाले ठेकेदार ने साफ कर दिए हैं। उनकी पुलिया के नीचे से मलबा नहीं हटाया गया है। कई नालों से सिर्फ कूड़ा हटाया गया है। नाले के नीचे जमीं मिट्टी और सिल्ट को नहीं निकाला गया है। इससे नालों की गहराई कम हो गई है। ( Contractor not listening to nagar nigam )

ठेकेदार को दी अंतिम चेतावनी

अमोल असवाल ने बताया कि ठेकेदार की ओर से बहुत कम मजदूर नाले सफाई को लगाए गए हैं। ठेकेदार निगम अधिकारियों को नहीं बता रहा है कि कहां वह सफाई करा रहा है। वहीं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि रकसिया, देवखड़ी और 15 नाले साफ करने वाले ठेकेदार को अंतिम चेतावनी दी जा रही है। समय से नाले साफ नहीं होने पर ठेकेदारों का पेमेेंट रोक दिया जाएगा। मौसम विभाग ने 16 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू होने की संभावना जताई है। ऐसे में नालों का काम सही तरीके से नहीं किया गया तो शहर के कई घरों में गंदा पानी भरना तय है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top