National News

भाजपा ने घोषित किया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी है। NDA ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दें कि वो पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।इससे पहले मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक भी हुई। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल रहे।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में पार्षद बनने के साथ राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। 20 जून 1958 को जन्मी द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, 2000-2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं। वह साल 2000 और 2004 में ओडिशा की पूर्व मंत्री और रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं।वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं.वह राज्यपाल नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता रही हैं। निर्वाचित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी इसके अलावा वे ओडिशा से भी प्रथम राष्ट्रपति होंगी।

To Top