Dehradun News

उत्तराखंड: खाई में गिरने से बची कार मगर चालक हुआ हादसे का शिकार, मौत

Ad

देहरादून: दिन की शुरुआत से ही हादसों की खबरें सामने आने लगती हैं। सुबह सुबह बुरी खबर इस बार बदरीनाथ हाईवे से सामने आई है। यहां पर एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि तोता घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ जा गिरी, लेकिन वह पत्थर पर बीच में ही अटक गई। हालांकि, कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च अभियान चलाया। टीम ने चालक का शव बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में मिली आरसी में कार संख्या UK 07AN 5419 का पंजीकरण शरद शर्मा पुत्र शिव नाथ निवासी 45, द्रोण कॉम्प्लेक्स गांधी रोड देहरादून के नाम दर्ज है। जबकि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार, शव की पहचान शरद कांत पुत्र शिव चरण निवासी बंजारावाला के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top