Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी घूमने पहुंचा सैलानी काठगोदाम पुल के नीचे गौला नदी में डूबा

Ad

हल्द्वानी:बिना तैरना जाने कई युवा नदी में नहाने के लिए उतर जाते हैं लेकिन इनमें हादसा होने का डर बना रहता है। नदी में डूबने के अक्सर मामले सामने आते हैं। लगातार घटनाएं हो रही हैं और फिर भी युवा समझने को तैयार नहीं हैं। उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं कि उनका कदम परिवार को जिंदगी भर का गम दे देता है। हल्द्वानी व पास के क्षेत्र में पर्यटकों के साथ ये घटनाएं लगातार हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बरेली से 5 दोस्त रविवार को हल्द्वानी घूमने के लिए पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने काठगोदाम पुल के नीचे गौला नदी में नहाने का फैसला किया और एक युवक डूब गया। चौकाने वाली बात ये है कि कोई भी तैराकी नहीं जानता था। जल पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला।

बरेली के किला शमशुद्दीन गली निवासी अरबाज रविवार को अपने पांच दोस्तों के साथ काठगोदाम गौला बैराज घूमने के बाद अरबाज (21) अपने साथी मुन्ना, फरमान और मुकीम के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में डूब गया। जैसे ही दोस्तों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन मदद मिलने से पहले काफी देर हो गई।

युवकों ने जल पुलिस को फोन किया। जल पुलिस के जवान मनोज बहुखंडी ने युवक को बाहर निकाला। उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना था कि घटनास्थल की गहराई करीब 15 फीट थी। चारों युवक तैरना नहीं जानते थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top