Dehradun News

देहरादून में नशे में युवकों ने नदी में थार गाड़ी बहाई

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश के बीच एक बेहद लापरवाही भरा मामला सामने आया है। रायपुर ब्लॉक के इस इलाके में कुछ युवकों ने नशे की हालत में उफनती सॉन्ग नदी में थार गाड़ी उतार दी…जो तेज बहाव में बह गई। गनीमत रही कि हादसे से पहले सभी युवक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक पिकनिक मनाने के इरादे से मालदेवता पहुंचे थे। लेकिन मौज-मस्ती जल्द ही मूर्खता भरे स्टंट में बदल गई। शराब के नशे में चूर इन युवकों ने गाड़ी को सीधे नदी में उतार दिया…जहां तेज धार ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही पलों में बहा दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें युवक नशे की हालत में हंसते-खिलखिलाते नजर आते हैं। यह वीडियो अब प्रशासन और पुलिस के लिए सवाल बन गया है कि आखिर चेतावनियों और अलर्ट के बावजूद इस तरह की लापरवाह हरकतें कैसे हो रही हैं ?

वर्तमान में उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट हिदायत दी गई है कि लोग नदियों, नालों और जल स्रोतों के करीब न जाएं। लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि कुछ लोग अपनी जान ही नहीं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी मज़ाक बना रहे हैं।

प्रशासन के लिए कई गंभीर सवाल

क्या चेतावनियां सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गई हैं?

क्या ऐसे युवकों पर कोई कार्रवाई होगी?

क्या देवभूमि में बेफिक्री और मस्ती की आड़ में आपदा को आमंत्रण देना अब आम बात बनती जा रही है?

यह घटना एक कड़वी सीख भी है…प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top