Dehradun News

मसूरी मॉल रोड पर नशेड़ी का तांडव: अर्धनग्न होकर मचाया हंगामा, पुलिस के भी छूटे पसीने!

Ad

मसूरी : रविवार शाम मसूरी के मॉल रोड पर चिकचॉकलेट चौक के पास एक नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने न सिर्फ दुकानदार से झगड़ा किया…बल्कि राह चलते लोगों और पुलिस के साथ भी अभद्रता की। घटना के चलते यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया गया कि युवक ने पहले एक दुकानदार से किसी बात पर बहस शुरू कर दी…जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद युवक ने अर्धनग्न होकर मॉल रोड पर उत्पात मचाया और राहगीरों के साथ भी गाली-गलौज व बदसलूकी करने लगा।

युवक की हरकतों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस को भी युवक ने नहीं बख्शा और वर्दीधारियों के साथ भी बदतमीज़ी की। आखिरकार पुलिस ने बलपूर्वक उसे हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा।

मसूरी पुलिस के अनुसार युवक ने सूखे नशे का अत्यधिक सेवन किया था जिससे वह बेकाबू हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने मसूरी में बढ़ते नशे के मामलों और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मॉल रोड पर वाहनों की एंट्री बंद होती है…लेकिन कई बार नियम तोड़े जाते हैं जिससे दुर्घटनाएं और झगड़े बढ़ते जा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लोगों का कहना है कि मॉल रोड जैसे पर्यटन स्थल पर सख्त निगरानी और नियंत्रण जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top