Nainital-Haldwani News

कलाकारों को दूसरे राज्य जाने की ज़रूरत नहीं,नैनीताल में बनेगा ओपन थियेटर

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में लंबे समय से की जा रही ओपन थियेटर की मांग प्रदेश सरकार जल्द ही पूरा करने जा रही हैं। विधायक संजीव आर्य से शहर के रंगकर्मियों की एक ही मांग थी कि शहर में ओपन थियेटर की स्थापना की जाए। विधायक संजीव आर्य के प्रयासों से जिला योजना से जल्द ही मल्लीताल स्थित बीएम साह पार्क में करीब 36 लाख की लागत से शहर का पहला ओपन एयर थिएटर बनवाने की स्वीकृति मिल चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक संजीव आर्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम ने ओपन थियेटर के निर्माण के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। चार माह में ओपन एयर थियेटर के बनने की आशा है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड CM रावत ने की पहले बाल मित्र थाने की शुरुआत, अब अपराधी नहीं बनेंगे शैतान बच्चे

यह भी पढ़े:कुमाऊं विवि की महिला कर्मचारी ने पुरुष कर्मी को मारा थप्पड़, आपत्तिजनक मैसेज को लेकर हुआ विवाद

बता दें कि ओपन थियेटर में कलाकारों के लिए चेंजिंग रूम तथा कला का प्रदर्शन करने के लिए फैब्रिकेटेड छत एवं दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा प्रबंध किया जाएगा। मंच पर रौशनी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया है साथ ही रंगकर्मियों को बधाई भी दी है।

उल्लेखनीय है कि 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शरदोत्सव के मंच से नगर में निर्मल पांडे के नाम से थियेटर बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अपने कार्यकाल में वे यह कार्य शुरू भी नहीं कर पाए थे। संजीव आर्य ने आशा जताई है कि ओपन थिएटर का लाभ नैनीताल और आसपास के रंगकर्मियों को मिलेगा। शहर भर के रंगकर्मियों ने भी विधायक की इस पहल पर उनका धन्यवाद जताया है।

यह भी पढ़े:मौसम विभाग का अलर्ट: शुक्रवार से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी

यह भी पढ़े:लापरवाही विभाग की और परेशान जनता,एक साथ देना पड़ेगा आठ महीने का पानी का बिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top