Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी, केंद्रीय आलाकमान से हरी झंड़ी मिलने के बाद होगा ऐलान

Ad

Haldwani News:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं उन्होंने पत्रकारवर्ता में कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के खाली पद और दायित्व बंटवारा भी जल्द कर लिया जाएगा। इसके लेकर केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के दायित्व धारियों सूची लगभग फाइनल हो गई है और जल्द घोषणा हो जाएगी, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि केंद्रीय आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। कर्नाटक चुनावों के लेकर दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा चुनाव जीत रही है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के मारपीट प्रकरण पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी संगठन और सरकार पूरी तरह से गंभीर है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषी को सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री को तलब किया है यानी मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top