Uttarakhand News

उत्तराखंड में एक बयान से बवाल, भाजपा नेता ने कहा कांग्रेसी लड़की छेड़ते हैं…!

Ad

देहरादून: प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की लड़ाई में इस बार भी भाजपा की जीत हुई थी। जीत की खुशियां अब और डबल इसलिए हो गईं क्योंकि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिला। जश्न के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया जिसे ना कांग्रेस पचा पा रही है और ना सोशल मीडिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड प्रभारी और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेसियों पर विवादित बयान दिया है। जिसने अब तूल पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी लड़कियां छेड़ने के लिए मंदिर में जाते हैं। अंग्रेजी में कहते हैं ना, बिलो द बेल्ट। कांग्रेसी भी इस बयान को इसी श्रेणी में रखकर हंगामा करने को आतुर हैं।

बता दें कि इस बयान के बाद से ही उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेसी एकदम भाजपा के प्रति मुखर हो गए हैं। अब बुधवार को कांग्रेस इस मामले पर प्रेस वार्ता करने वाली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ऐसे बयानों से पहले भाजपा अपने अंदर झांके तो बेहतर है। उन्होंने इसे भाजपा की सोच भी करार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top