Dehradun News

अंकिता भंडारी मामले में ‘VIP’ आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि मुकदमा

Ad

Ankita Bhandari Case : Dushyant Kumar Gautam : Defamation Case : Delhi High Court : VIP Allegation : Uttarakhand News : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लगाए जा रहे कथित VIP आरोपों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज किया है।
दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि बिना किसी जांच, सबूत या न्यायिक आधार के उनका नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है…जबकि उत्तराखंड पुलिस और एसआईटी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि प्रकरण में किसी भी VIP की कोई भूमिका नहीं थी।

ADVERTISEMENTS Ad

याचिका के साथ दुष्यंत कुमार गौतम ने सितंबर 2022 की अपनी लोकेशन से जुड़े दस्तावेज़ और सोशल मीडिया रिकॉर्ड भी अदालत में पेश किए हैं। इन दस्तावेज़ों के अनुसार घटना के समय वे नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा जैसे अन्य राज्यों में सार्वजनिक कार्यक्रमों और बैठकों में सक्रिय थे।

याचिका में VIP नैरेटिव को मनगढ़ंत बताते हुए कहा गया है कि चार्जशीट या किसी भी न्यायिक दस्तावेज़ में उनका नाम नहीं है। साथ ही सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कथित मीडिया ट्रायल पर सवाल उठाते हुए झूठे और मानहानिकारक कंटेंट को हटाने की मांग की गई है।

दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि यह पूरा मामला उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top