Dehradun News

उत्तराखंड में त्योहार पर भी ड्यूटी: दीपावली में इन कर्मियों की छुट्टी रद्द

Ad

देहरादून: दीपावली पर्व के दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने सभी फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और रात की गश्त को बढ़ा दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि दीपावली के समय उल्लू, सांप, कछुआ समेत कई वन्यजीवों के शिकार और तस्करी की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अंधविश्वास के चलते इन जीवों की मांग दीपावली के आसपास अचानक बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने सघन चेकिंग और निगरानी अभियान शुरू किया है।

त्योहार के दौरान प्रेमनगर आशारोड़ी, रायपुर और टपकेश्वर रेंज में वन विभाग की टीमें रातभर गश्त कर रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की तलाशी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुराने चिह्नित शिकारियों की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि कई बार शिकारी रात के समय कच्चे रास्तों से जंगलों में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में विभाग ने ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आपात स्थिति में ही फील्डकर्मियों को अवकाश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top