Almora News

गर्व की बात, द्वाराहाट की गरिमा जोशी ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

Ad

Uttarakhand: Garima Joshi: साल 2018 में बेंगलूरू में उत्तराखंड निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी गरिमा जोशी हादसे का शिकार हो गई थी। कइयों को लगा था कि गरिमा शायद दोबारा नहीं खेल पाएंगी लेकिन उत्तराखंड की बेटी ने अपनी हिम्मत से नकारामत्क सोच को हरा दिया और मैदान पर वापसी की है। इसके बाद उन्होंने कई पदक अपने नाम किए। 6th भारतीय ओपन पैरा ऐथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एक मात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गरिमा जोशी ने 3 रजत पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन, इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स कमेटी तथा पैरा एथलेटिक्स कमेटी इंडिया के बैनर तले आयोजित की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में द्वाराहाट की छतगुल्ला निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने देश के लिए 3 रजत पदक जीते हैं। 25 से 26 March तक कांटेर्व स्टेडियम बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गरिमा जोशी ने एफ 55 श्रेणी शॉर्टपुट , डिस्कश थ्रो और जेवलिन थ्रो में 3 रजत पदक अपने नाम किए। बता दें कि गरिमा जोशी इससे पहले भी कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुकी है।
गरिमा अपना अभ्यास भारतीय खेल प्राधिकरण गांधीनगर में कर रही हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top