Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने MP में रौशन किया शहर नाम, अंडर 9 कैटेगरी में प्राप्त किया पहला स्थान

Ad

Haldwani News: Tejas Tiwari: अंतराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर 20 जुलाई को चेस बेस इंडिया द्वारा भोपाल ( मध्य प्रदेश ) में आयोजित ” फिडे 100 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेम्ट बिल्ट्ज फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट ” में उत्तराखंड की शतरंज प्रतिभा तेजस तिवारी ने अंडर 9 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का परचम लहराया है । तेजस तिवारी ने एक दिवसीय बिल्ट्ज टूर्नामेंट में 9 में से 5 मैच जीतकर अपने हुनर का परिचय दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ( फिडे ) द्वारा अपने 100 वर्ष पूरे होने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए पूरे विश्व मे अलग अलग स्थानों पर 20 जुलाई को शतरंज प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था । इससे पूर्व 13 जुलाई से 17 जुलाई तक भोपाल में ही आयोजित ” प्रथम यूनिकॉर्न अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन शतरंज टूर्नामेंट ” में तेजस तिवारी ने बेस्ट उत्तराखंड का खिताब अपने नाम हासिल किया । तेजस कक्षा एक के छात्र हैं और उन्होंने देश भर में अपनी प्रतिभा से नगर एवं उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top