Dehradun News

उत्तराखंड में नई शुरूआत, दिल्ली से यात्रियों को सेवा देगी ई-बस… ट्रेन जैसा रहेगा अनुभव

Ad

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम ने एक नई शुरुआत की है। उत्तराखंड में पहली बार ई-बस का संचालन शुरू हो गया है। पहली ई-बस का संचालन दिल्ली से देहरादून के बीच किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली से चंडीगढ़ और जयपुर के लिए ई-बस का संचालन किया जाएगा।  सचिव एवं परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा और ग्रीन सेल के सीईओ देवेंद्र चावला ने कश्मीरी गेट  से इन बसों को शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला ने बताया कि ई-बसों में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही है। बस में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पानी, टिश्यू, आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जो सुरक्षा व यात्रा के लिहाज से बेहद अहम हैं। इसके अलावा बस में भोजन और अन्य चीजे भी उपलब्ध रहेगी। ई-बस सेवा प्रदूषण को कम करने के लिए अहम साबित होगी।

बता दें कि दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि रोजाना 50 बसें दिल्ली से इन शहरों के संचालित होंगी। आगरा, लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी प्रीमियम ई-बस सेवा शुरू करने का प्लान हैं। दिल्ली से शुरू होने वाली यह पहली अंतरराज्यीय ई-बस सेवा है। ई-बसों में यात्रा करना लोगों को एक नया अनुभव देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top