Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ई-रिक्शा पलटा, नहर में गिरे 3 दोस्त, तेज बहाव में बह गया एक युवक

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां आज तीनपानी के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमे सवार तीन युवक नहर में गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने तेजी दिखाते हुए दो युवकों को तो बचा लिया, लेकिन एक युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। ( E-Rickshaw overturned )

ADVERTISEMENTS Ad

तेज बहाव में बहा युवक

बता दें कि हादसा आज सुबह करीब 09:30 बजे हुआ। रवि आज सुबह अपने दो साथियों प्रदीप और अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से मंडी चौराहे से शनि बाजार की ओर जा रहा था। तभी अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों युवक नहर में गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने प्रदीप और अभिषेक को बचा लिया, लेकिन रवि नहर के तेज बहाव में बह गया था। जिसके बाद बाईपास स्थित नाले के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर चौकी मंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रवि आर्या (27) पुत्र ललित मोहन, निवासी हरिपुर शिवदत्त, गौरापड़ाव के रूप में हुई है। ( E-Rickshaw overturned, 3 youth fell into canal in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top