Dehradun News

उत्तराखंड में ई-रिक्शा चालक की हत्या, शव के पास मिला संदिग्ध सामान

Ad

देहरादून: राजधानी से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां कैंट स्थित गुचुपानी में एक ई रिक्शा चालक को मौत के घाट उतार दिया गया है। उसके सिर पर वार करके हत्या की गई है। फिलहाल कैंट पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने मामले में जानकारी दी और बताया कि मोहसीन निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास सुबह 8:00 बजे से ई रिक्शा चलाने का काम करता था और वह शाम को 4:00 बजे अपने घर जाता था।

जब सोमवार को मोहसीन अपने घर नहीं आया तो उसके परिजनों ढूंढते हुए गुचुपानी तक आ गए। वहीं, नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस की टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल शुरू की।

आसपास से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई है। साथ ही कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top