Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर हिली धरती, गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Ad

देहरादून: राज्य में एक बार फिर भूकंप के झटरे महसूस किए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले कुछ महीने से उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जनपद में सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता  2.4 आंकी गई। बागेश्वर जनपद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बुधवार रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे बागेश्वर जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात के सोने के वक्त धरती हिलने से लोग घबरा गए औऱ घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा नहीं थी, लिहाजा किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top