National News

शुक्रवार का दिन भूकंप से हुआ था शुरू,खत्म होते-होते पूरा उत्तर भारत कांपा

Ad

Earthquake in Delhi: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

हल्द्वानी: कुछ देर पहले पूरे उत्तर भारत के राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड, हरियाणा ,जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कुछ ही मिनटों के भीतर दो बार धरती हिलने से लौग बेहद डर गए हैं। पहला झटका रात 10:31 बजे महसूस किया गया जिसका केंद्र तजाकिस्तान में था और इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई है। 10:34 बजे दूसरी बार धरती हिली तो इसका केंद्र पंजाब के अमृतसर में था, जिसकी तीव्रता 6.1 बताई जा रही है। यह झटके उस समय महसूस किए गए जब लोग सोने की तैयारी में थे।

ADVERTISEMENTS Ad

झटके इतने तेज थे कि लोग डर के मारे घर से बाहर भागे। दिल्ली-एनसीआर में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग तो बेहद खौफजदा थे, क्योंकि ऊंची इमारतों में कंपन अधिक महसूस होती है। लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। लोग एक दूसरे को फोन कर जानकारी ले रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, झटके इतने तेज हैं कि नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है। कुछ जगहों से दीवारों में दरारों की तस्वीरें सामने आई हैं।

वहीं बता दें कि शुक्रवार का दिन कुछ इस तरह का ही रहा है। सुबह राजस्थान के बिकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने सूचित किया कि राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप आज सुबह 08:01 बजे आया। NCS ने कहा, ‘भूकंप की तीव्रता 4.3 थी, जो राजस्थान के बीकानेर से 420 किमी उत्तर-पश्चिम में आज 0801 बजे आया।’ 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top