Uttarakhand News

उत्तराखंड के अलावा इन शहरों में हिली धरती, नेपाल रहा केंद्र और सता रहा है साल 2015 जैसा डर

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। छह नवंबर को रात 1:57 पर काफी तेज भूकंप के झटके लगे थे। जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। पिछली बार की तरह इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल रहा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर में भूकंप के झटके लगे थे। शनिवार को दो बार आए भूकंप ने लोगों को डरा दिया है। शाम 7.57 में आए भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2015 में भी इसी तरह के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और नेपाल में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। साल 2015 की तरह लगातार आ रहे भूकंप के झटके लोगों को डरा रहे हैं। नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.9 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें कई गांव भी जमींदोज हो गए थे. कई बड़ी इमारतें धराशाही हो गईं। इस भूकंप से मरने वालों की संख्या 8000 तक पहुंच गई थी। इसका केंद्र काठमांडू के 83 किलोमीटर पूर्व में माउंट एवरेस्ट के पास 15 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद 13 मई 2015 को भी नेपाल की धरती एक बार फिर कांप उठी थी और करीब 80 लोगों की जान उस वक्त गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top