Pithoragarh News

देवभूमि ने फिर महसूस किए भूकंप के झटके, पिथौरागढ़ में 4.1 रही तीव्रता

देवभूमि ने फिर महसूस किए भूकंप के झटके, पिथौरागढ़ में 4.1 रही तीव्रता
Ad

पिथौरागढ़: देर रात देवभूमि की धरती एक बार फिर कांप गई। रात करीब 12 बजकर 39 मिनट पर उत्तराखंड ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र भारत-नेपाल सीमा था। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूट थी। भूकंप की गहराई 10 किमी बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड को भूकंप जैसे खतरे के लिए हमेशा ही संवेदनशील माना जाता है। बागेश्वर जिला अति संवेदनशील इलाकों में एक है। गनीमत रही कि देर रात पिथौरागढ़ जिले में आए भूकंप से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। इसका केंद्र असकोट में 10 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकांश लोगों को नींद में होने की वजह से भी भूकंप का आभास नहीं हुआ।

आपको याद होगा कि 12 फरवरी को भी उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के लिए भी छोटे भूकंप खतरा बन सकते हैं। ढाई से तीन रिक्टर स्केल तक भूकंप आना आम बात है। भूकंप से ग्लेशियर के टूटने का खतरा भी लगातार बना रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top