Nainital-Haldwani News

Edumount स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Ad

बरेली रोड स्थित एड्युमाउण्ट एवं यूरोकिड्स इंटरनेशनल स्कूल में आज गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया. कार्यक्रम का प्रारम्भ कर्नल संदीप सेन (डायरेक्टर ) के द्वारा झंडा रोहण से हुआ. गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओलिंपियाड व प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरूस्कार से सम्मानित किया.

ADVERTISEMENTS Ad

नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा दी गयी प्रस्तुति ऐ वतन ,तेरी मिटटी गीत पर सभी विद्यार्थी देश भक्ति की भावना मे लीन हो गए. रुद्राक्ष सुयाल , सान्वी भंडारी द्वारा एक कविता व गणतंत्र भाषण ने सभी प्रस्तुत दर्शको का मन मोह लिया कार्यक्रम का सञ्चालन चैतन्या भारतीय द्वारा किया गया. अंत में प्रधानाचार्य नम्रता सेन द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top