Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी EDUMOUNT स्कूल में मनाई गई जनमाष्टमी,बच्चों ने कान्हा को झूला झुलाया

Ad

हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित एडयूमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 18/08/22 यानी गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण बनकर सुंदर प्रस्तुति दी व साथ मे नृत्य भी प्रस्तुत किए । इस दौरान प्रधानाचार्या नम्रता सेन ने बच्चों को जन्माष्टमी का महत्व बताते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा सात से अनुश्री सिंह सेन तथा सानवी भंडारी द्वारा किया गया। प्रस्तुति देने वालों बच्चों में, जूनियर वर्ग के सभी विद्यार्थी, सीनियर वर्ग से- नृत्य मे अन्शिका ,सानवी, उन्नति बृजवासी, उन्नति, काव्या देवनयन, पंशुल, शुभ, वैभव, हिमान्शु, गौरव , वंदना शामिल रहे।

अनुश्री द्वारा सुंदर भजन, दीपाली और नितिका द्वारा मनमोहक गाने की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आर्ट पेंटिंग की गई और झूला भी झुलाया गया। सभी बच्चों ने बड़े हर्ष व उल्लास से यह त्योहार मनाया और अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top