Nainital-Haldwani News

बर्ड फ्लू का डर,नैनीताल ZOO के जीवों को बचाने के लिए चिकन, अंडे को मीनू से हटाया गया

Ad

नैनीताल: देश में चल रहे बर्ड फ्लू के प्रकोप को लेकर नैनीताल चिड़ियाघर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नैनीताल चिड़ियाघर में वन्य जीवों के आहार से अंडा और चिकन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। साथ ही जू में आने वाले पर्यटकों को प्रवेश द्वार पर सेनेटाइज किया जा रहा है। जबकि वन्य जीवों से दूरी बनाए जाने को लेकर इंतजाम किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचाने के लिए चिकन, अंडे आदि को भोजन के मीनू से फिलहाल हटा दिया गया है। फिजेंट्स व बर्ड के बाड़े के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। जिसमें पर्यटकों को जागरूक करते संदेश लिखे गए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम उठाए गए हैं। कर्मचारियों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।

यह भी पढ़े:कौशिक दिल्ली आएं तो हम उन्हें केजरीवाल मॉडल से कराएंगे रूबरू,हमें भाग जाने कि आदत नहीं : सिसोदिया

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:चार्ज संभालने के 15 घंटों बाद हुआ CO का ट्रांसफर, विवाद पैदा कर रहा है कारण

नैनीताल जू के वनक्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि सेंट्रल जू अथॉरिटी की ओर से देश के सभी चिड़ियाघरों को बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही एहतिहात बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। नैनीताल चिड़याघर में बंगाल टाइगर समेत अन्य वन्य जीवों के लिए चिकन प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही अंडे पर भी रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा चिड़ियाघर में आने वाले हर पर्यटक को प्रवेश द्वार में ही वन्य जीवों को निहारने के दौरान निश्चित दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है। बाड़े को नहीं छूने की सख्त हिदायत दी जा रही है। इसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाड़ों के आसपास सेनेटाइज करने के साथ ही साफ सफाई की गई है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में फिजेंट्स व बर्ड की संख्या 167 है।

यह भी पढ़े:पहाड़ के सपूत CDS जनरल रावत की चेतावनी,भारत से मुकाबला करने वाले टूटकर बर्बाद हो जाएंगे

यह भी पढ़े:गर्व के पल, देवभूमि की बेटी आरुषि निशंक बनी ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’-2020,मां गंगा को किया नमन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top