Nainital-Haldwani News

SRS CUP: एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने HCA को हरा नॉक आउट में बनाई जगह

Ad

हल्द्वानी:हल्द्वानी: फतेहपुर स्थित एबीएम स्कूल में आयोजित संतराम शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 9वें दिन एकलव्य क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह मुकाबला अहम था। टॉस जीतकर पहले एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 67 रनों पर ऑल आउट हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करते हुए एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया। अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में एकलव्य क्रिकेट एकेडमी, एसआरएस क्रिकेट एकेडमी, नरसिंह क्रिकेट एकेडमी और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी नॉक आउट में जगह बनाने में कामयाब हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top