Sports News

क्रिकेटर एकता बिष्ट ने RCB में चयन होने के बाद लिया नीम करौली बाबा का नाम


Ekta Bisht: Women Premier League: Almora: महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए निलामी हो गई है। कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं तो कइयों को मौका मिला है। पहले सीजन में मौका नहीं मिलने से निराश भारतीय क्रिकेटर एकता बिष्ट को रॉयल चैलेंज बेंगलूर ने अपनी टीम में शामिल किया है। एकता का बेस प्राइज 30 लाख रुपए था और उन्हें 60 लाख रुपए देकर आरसीबी ने अपने खेमे में जोड़ा है। एकता बिष्ट भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे पहले टी-20 हैट्रिक लेने वाली खिलाड़ी हैं। 2012 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में हैट्रिक ली थी। भारत के सिए भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। एकता ने एक टेस्ट मैच में तीन विकेट, 63 ODI में 98 विकेट और T20 के 42 मैच में 53 विकेट लिए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ साल 2017 में खेले गए विश्वकप में उनकी गेंदबाजी को आज भी भारतीय फैंस याद करते हैं।

एकता बिष्ट अब उत्तराखंड के लिए क्रिकेट खेलती हैं। सीनियर भारतीय क्रिकेटर को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने कप्तान बनाया है। उनकी कप्तानी में 2023 में टी-20 टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। एकता ने महिला प्रीमियर लीग में चुने जाने के बाद नीम करौली बाबा को प्रमाण किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

Join-WhatsApp-Group

एकता बिष्ट नीम करौली बाबा की भक्त हैं। उन्होंने कहा कि बाबा से सच्चे मन से जो भी मांगों वो पूरा होता है। उनके आर्शीवाद ने ही उन्हें क्रिकेट के मैदान में सफल बनाया है। एका बिष्ट कहती हैं कि वो जब भी अल्मोड़ा जाती हैं, तो कैंची धाम में बाबा के दर्शन करने जरूर जाती हैं। एकता का इरादा भारतीय टीम में वापसी का है। आरसीबी के लिए अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहता है तो एकता भारत के लिए दोबारा खेलते नजर आएंगी।

To Top