Election Talks

निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने बंगाली कॉलोनी और 25 एकड़ वर्कर कॉलोनी में किया जनसंपर्क

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी भी अपने जनसंपर्क में लगातार जोर दे रही हैं।वह अपने साथ महिलाओं को आगे लेकर चल रही हैं। उन्होंने गुरुवार को लालकुआं विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। जहां उन्हें बंगाली कॉलोनी से लेकर 25 एकड़ वर्कर कॉलोनी में कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताई और समर्थन देने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad

संध्या डालाकोटी ने महिलाओं से कहा कि हम मिलकर लालकुआं को आदर्श विधानसभा बनाएंगे। जहां महिलाओं का सम्मान होगा। यह केवल कागज पर नहीं हुआ बल्कि कार्य में दिखाई देगा। मेरी कोशिश रहेगी कि विधानसभा में जो भी कार्य हो उन में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इसके अलावा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवा साथियों की मदद ली जाएगी। संध्या डालाकोटी ने कहा कि समाज पुरुष और महिलाओं के सामंजस्य से चलता है और मैं इसी संदेश के साथ आगे बढ़ रही हूं। मुझे उम्मीद है कि 14 फरवरी को लाल कुआं की मातृशक्ति और भाई मुझे समर्थन देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top