Election Talks

बिंदुखत्ता में शहीद गोस्वामी के नाम से बनाएंगे स्टेडियम,हरदा बोले खेल से युवा होगा नशे से दूर

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा में प्रत्याशियों ने अपने जनसंपर्क को गति देना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। मंगलवार को उन्होंने गौलापार, चोरगलिया और लालकुआं क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान वह पहाड़ी भाषणा में भाजपा सरकार पर निशाना साधते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं शुरू करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad

हरीश रावत ने कहा कि वह नशे से युवाओं को दूर करने के लिए क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा में राज्य की पहली खेल विश्वविद्यालय को हम बनाएंगे।                                                

गौलापार में सैटेलाइट हॉस्पिटल का निर्माण करेंगे। एक कन्या कॉलेज को शुरू करेंगे और दो कन्या इंटरकॉलेज का निर्माण हम करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक स्टेडियम चोरगलिया में और दूसरा स्टेडियम बिंदुखत्ता में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत बहनों के वेतन को दोगुना करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top