Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कांग्रेस से इन 24 नेताओं ने पेश की मेयर की दावेदारी

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण की अंतिम सूची और चुनाव तिथि घोषित होने के बाद कांग्रेस नेताओं में टिकट के लिए दावेदारी तेज हो गई है। आज हल्द्वानी नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने अपनी दावेदारी पेश की। पार्टी कार्यालय में एकत्रित कांग्रेस नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई और टिकट के लिए अपनी दावेदारी रखी। दावेदारों का कहना है कि वे पार्टी के प्रति समर्पित हैं और जनता में उनकी मजबूत पकड़ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मेयर पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले कुल 24 नाम सामने आए हैं। इस सूची में ललित जोशी, भोला भट्ट, भागरथी बिष्ट, सुहेल सिद्दकी, एनवी गुणवंत, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, डीके पंत, महेश कांडपाल, डॉ. अजय पाल, मोहन सिंह बिष्ट, रक्षित शर्मा, नवेंदु चिलवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जया कर्नाटक, गोविंद बिष्ट, राहुल छिम्वाल, अखिल भंडारी, योगेश जोशी, राजेंद्र बिष्ट रज्जी, शोभा बिष्ट, सौरभ भट्ट, शशि वर्मा, और मीमांशा आर्या सहित कुल 24 लोग शामिल हैं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय में शक्ति प्रदर्शन भी किया।

चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और उनकी सरकार नगर निकाय चुनाव से भयभीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आरक्षण में बदलाव कर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कुंजवाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रही है और अगले दो दिनों में हाईकमान द्वारा टिकट की घोषणा कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top