Election Talks

मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान पहुंचे लालकुआं, हरीश रावत को बताया हार दा…

Ad

लालकुआं: विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आ गई है। 14 फरवरी को प्रदेश भर में मतदान होना है। जिसके लिए 12 फरवरी की शाम से ही प्रचार प्रसार पर रोक लग जाएगी। इसी वजह राजनीतिक दल, प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। भाजपा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्टार प्रचारक के रूप में उत्तराखंड के चुनावी समर में उतारा हुआ है। वहीं लगातार शिवराज सिंह चौहान विपक्षियों पर जुबानी हमले भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं सीट पर हर किसी की नजरें हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि यहां से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट दिया है। हरीश रावत को घेरने के लिए बीजेपी के बड़े नेता लगे हुए हैं। इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरीश रावत पर निशाना साधा है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने लाल कुआं पहुंचकर पहले भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में पदयात्रा की।

जनसंपर्क के बाद एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर एक के बाद एक निशाने साधे l। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हरीश रावत रणछोड़ दास हैं। वह हर जगह से हारकर लालकुआं पहुंचे हैं। इसलिए उनका नाम हार दा है। इस बार वे लाल कुआं से भी हारने वाले हैं। उन्होंने कहा लालकुआं की जनता अपने सुख दुख के साथी डॉक्टर मोहन बिष्ट को ही विजय बनाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top