Nainital-Haldwani News

दीपक भट्ट ने पूर्व ग्राम प्रधान को हराया, 24 साल की उम्र में बने डूंगरी गांव के ग्राम प्रधान

Ad

Election: Deepak Bhatt: Pradhan: डूंगरी ग्राम पंचायत से दीपक भट्ट ने महज 24 साल की उम्र में ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व प्रधान प्रेम राम को हराया। दीपक की यह जीत क्षेत्र में युवा नेतृत्व के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

दीपक भट्ट छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने राजकीय महाविद्यालय पटलोट से छात्र संघ उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीतकर नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था।

जीत के बाद दीपक ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह जीत पूरे गांव की है। अब मिल-जुलकर डूंगरी गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।

उनकी इस ऐतिहासिक जीत से गांव में युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि दीपक जैसे ऊर्जावान और पढ़े-लिखे युवा से गांव की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top