Election Talks

लोकतंत्र के पर्व में बुजुर्गों ने लिया हिस्सा,हल्द्वानी-चमोली की तस्वीरें आपके दिल को छू लेंगी

Ad

हल्द्वानी: लोकतंत्र के त्योहार को कामयाब बनाने के लिए हजारो पुलिसकर्मी अपना फर्ज निभा रहे हैं। लोकतंत्र को अगर मजबूत करना है तो मत का प्रयोग करना बेहद अहम है। इस बारे में कई लोगों ने युवाओं से अपील भी की है। दूसरी ओर उत्तराखंड के कई बूथ में बुजुर्ग भी मतदान करने पहुंचे, जिसने लाखों युवाओं का लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस के जवान मतदान को सफल बनाने के लिए पूरी जान लगा रहे हैं। कुछ जानकारी पुलिस द्वारा फोटो व वीडियो के माध्यम से दी गई है। कालाढूंगी, हल्द्वानी में मतदान करने आयी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला चलने में असमर्थ थी, तो कांस्टेबल रमेश जोशी ने उन्हें गोद में उठा लिया और बूथ तक पहुंचाया।

इसके अलावा विधानसभा निर्वाचन में घाट, चमोली में 87 वर्षीय माला देवी का सहारा बनी चमोली पुलिस। मतदान स्थलों पर उत्तराखण्ड पुलिस के जवान सुरक्षा ड्यूटी के साथ-साथ मतदाताओं का सहयोग भी कर रहे हैं। इस तरह की तमाम तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top