Election Talks

उत्तराखंड पहुंच रहे हैं पीएम मोदी,BJP की बढ़त के लिए रुद्रपुर, श्रीनगर, अल्मोड़ा में करेंगे रैली

Ad

रुद्रपुर: उत्तराखंड विधानसभा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद सख्ती को थोड़ा कम किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली तय कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

माना जा रहा है चुनाव से पहले पीएम मोदी कि उत्तराखंड की तीन विधानसभाओं में रैली भाजपा के लिए टोनिक का काम करेगी। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वह रुद्रपुर पहुंचे थे और उस रैली का नतीजा क्या रहा था ये सभी को पता है। एक बार फिर भाजपा पीएम मोदी को उत्तराखंड बुलाकर मैजिक करने का प्लान कर रही है।

10 फरवरी को प्रधानमंत्री श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीनगर विधानसभा सीट पर सीटिंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत बीजेपी के प्रत्याशी हैं, तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उनके खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। इसके बाद 11 फरवरी को प्रधानमंत्री अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे और कैलाश शर्मा के लिए वोट मांगेंगे।

बीजेपी ने सिटिंग विधायक एवं डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काटकर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। जबकि 12 फरवरी को मोदी रुद्रपुर सीट पर जनसभा करेंगे, जहां भाजपा ने जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी के सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल बागी होकर निर्दलीय लड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top