Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-नैनीताल समेत कई रूटों पर ई-बस चलाने का प्लान, केंद्र सरकार ने दी हरी झंड़ी

Ad

Electric Buses in Uttarakhand: उत्तराखंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को तोहफा दिया है। भारत सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा को हरी झंडी दे दी गई है। बता दे कि यह प्रोजेक्ट लगभग 57613 करोड़ रुपए के है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में २० हजार करोड़ रूपए की सहायता केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार को दी जाएगी। इस योजना के तहत देश के 160 शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। इस योजना में उन शहरों को शामिल किया गया है जिनकी आबादी 3 लाख से ज्यादा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की बात करें तो देहरादून,ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, विकास नगर , नैनीताल और हल्द्वानी आदि रूटों पर ये योजना शुरू करने का प्लान बनाया गया है। इस योजना को शुरू करने से पहले केंद्र सरकार द्वारा बस संचालन करने वाली कंपनी के लिए खास प्रावधान तैयार किए गए। उत्तराखंड में करीब 100 बसें देने का प्रस्ताव बनाया गया है।

इसके साथ ही संचालन कंपनी को भुगतान के लिए ट्रांसपेरेंट सिस्टम बनाया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार जैसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इलेक्ट्रिक बस का संचालन करने वाली कंपनी को प्रति किलोमीटर के हिसाब से राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा।

एमडी-रोडवेज डॉ. आनंद श्रीवास्तव राज्य में ई बसों का संचालन फिलहाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक तय दूरी के भीतर भीतर शहर में हो रहा है। रोडवेज इसका दायरा बढ़ाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top