Uttarakhand News

लालकुआं में इलेक्ट्रिक ट्रेन का गति प्रदर्शन, मिनटों में पूरा हुआ भोजीपुरा का सफर

Ad

हल्द्वानी: विद्युत ट्रेन कुमाऊं के लोगों की यात्रा को बदलने वाली है और निरीक्षण भी हो गया है। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ 8 मार्च, 2022 को इज्जतनगर मंडल के भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड के विद्युतीकरण के पश्चात् विशेष निरीक्षण ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने लालकुआं- भोजीपुरा तक गति परीक्षण भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण स्पेशल ने लालकुआं से भोजीपुरा लगभग 65 किमी की दूरी 48 मिनट में तयकर पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी को 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। विद्युतीकरण का कार्य माह सिमम्बर, 2021 में प्रारम्भ किया गया था और इसकी अनुमानित लागत रु. 72 करोड़ है।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड के मध्य पड़ने वाले भोजीपुरा, देबरनियाँ, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पाॅवरों, टाॅवर वेगन शेड, ओ.एच.ई. डिपो का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ए.के. शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर ओ.पी. सिंह, कार्यकारी निदेशक (इरकॉन) डॉक्टर सुभाष चंद्र मुख्य महाप्रबंधक (इरकान) विमल किशोर नागर, महाप्रबंधक (इरकान) संजीव कुमार सहित इरकान एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top