Uttarakhand News

अच्छी खबर: काठगोदाम और लालकुआं से जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन!

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर व आसपास के इलाकों में रहने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही लालकुआं और काठगोदाम से भी इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेगी। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम और लालकुआं से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। माना यह भी जा रहा है कि लालकुआं भोजीपुरा रेलखंड में 25 फरवरी को इलेक्ट्रिक रेल इंजन का ट्रायल किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य मंडल संरक्षा अधिकारी नरेंद्र अधिकारी ने लालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने विद्युतीकरण के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले 25 फरवरी को लालकुआं भोजीपुरा रेलखंड पर इलेक्ट्रिक रेल इंजन का ट्रायल होने के बाद 2 मार्च को लालकुआं भोजीपुरा रेलखंड पर 26 मार्च को आ काठगोदाम मुरादाबाद रेलखंड में सीआरएस निरीक्षण किया जा सकता है।

इसके लिए बकायदा सीआरएस पूर्वोत्तर परिमंडल ने अपनी स्वीकृति भी दे दी है। ये निरीक्षण मुख्य संरक्षा आयुक्त लतीफ अहमद खान द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को प्रमुख मुख्य मंडल संरक्षा अधिकारी नरेंद्र अधिकारी ने लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारीकी से रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण और विद्युतीकरण का बारीकी से निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top