Dehradun News

उत्तराखंड में बढ़ी बिजली की दरें, जुलाई में पहले से अधिक देना पड़ेगा बिल !

Ad

देहरादून: ऊर्जा निगम ने जून महीने के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) की नई दरें जारी कर दी हैं। इसका असर जुलाई में आने वाले बिजली बिलों पर दिखाई देगा। बढ़ोतरी 17 पैसे से लेकर 71 पैसे प्रति यूनिट तक की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य अभियंता डीएस खाती ने बताया कि यह बढ़ोतरी बिजली उत्पादन और खरीद में आई लागत के चलते की गई है। इससे प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा।

बीपीएल और स्नो बाउंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 17 पैसे प्रति यूनिट का असर पड़ेगा।
घरेलू उपभोक्ताओं को अब 46 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा चुकाने होंगे।
कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर 66 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार आएगा।
सरकारी संस्थानों को 62 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देना होगा।
निजी ट्यूबवेल और पंप सेट वाले उपभोक्ताओं पर 20 पैसे प्रति यूनिट का असर होगा।
25 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 28 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है।
25 से 75 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं पर 30 पैसे प्रति यूनिट का भार बढ़ेगा।
75 किलोवाट से अधिक कनेक्शन पर 33 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी होगी।
एलटी-एचटी उद्योगों को 61 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देना होगा।
मिक्सड लोड, रेलवे और ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर 57 पैसे प्रति यूनिट का असर होगा।
निर्माण कार्यों के लिए अस्थायी कनेक्शन पर सबसे ज्यादा 71 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है।

ऊर्जा निगम का कहना है कि यह बढ़ोतरी केवल लागत की भरपाई के लिए की गई है। हालांकि इसका असर आम जनता की जेब पर जरूर पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top