Nainital-Haldwani News

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने प्रिंट मीडिया को हराया, अंकित शाह ने दिखाया ऑलराउंड प्रदर्शन

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Cricket Match: Print Media: Electronic Media: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हल्द्वानी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के बीच सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिंट मीडिया को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रिंट मीडिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 115 रन बनाए। टीम की ओर से संतोष जोशी ने 14, मनोज भट्ट ने 15 और पवन ने 4 रन का योगदान दिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से अंकित साह ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि दिनेश पांडे और तारा जोशी ने 3-3 तथा राधे कांडपाल ने 1 विकेट झटका।

116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जीवन राज 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि पंकज पांडे अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अंकित ने 19, रक्षित ने 22, दिनेश पांडे ने 7 और राकेश रावत ने 15 रन बनाकर टीम को संभाला। प्रिंट मीडिया की ओर से संतोष जोशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का सशक्त जरिया भी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सद्भावना मैचों से खिलाड़ियों के बीच प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना विकसित होती है। साथ ही समाज में भी आपसी विश्वास और एकता का सकारात्मक संदेश पहुंचता है। मैत्री मैच का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल, भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। मुकाबले ने यह संदेश दिया कि खेल के मैदान में जीत-हार से बढ़कर आपसी सौहार्द और एकता का महत्व है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top