Nainital-Haldwani News

उफान पर हल्द्वानी की गौलानदी, बीच में फंस गया एक हाथी- वीडियो

Ad

हल्द्वानी: पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हल्द्वानी की गौलानदी उफान पर है। नदी में सुबह से ही 90000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ऐसे हाला 28 साल पहले यानी 1993 में देखने को मिले थे। गौलापुल भी मंगलवार को टूट गया है और यातायात को बंद कर दिया गया है। वहीं जिले की तमाम सड़कों ने तलाब की शक्ल ले ली है। इस बीच हल्दुचौड़ और लाल कुआं के बीच हाटा ग्राम के पास गौला नदी के बीचों-बीच एक हाथी के फंसे होने की सूचना सामने आई है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों तरफ उठान के बीचो बीच एक टापू पर हाथी फंसा हुआ है जो इधर उधर जाने का प्रयास कर रहा है। पानी अधिक होने की वजह से हाथी बाहर नहीं निकल पा रहा है। बारिश बंद होने के बाद पानी का जलस्तर कम होने के बाद ही उसे बाहर निकाला जा सकता है। इसके अलावा रिकॉर्ड बारिश के वजह से गौला नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गौला नदी के तटवर्ती इलाकों में लगातार कटाव होने की खबर भी सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top